फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा देता है हमदर्दी रखने की सीख

Sat, 11 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रमजान वह मुकद्दस महीना है, जिसमें रोजेदारों की तमाम खताएं अल्लाह माफ कर देता है। रमजान में बंदों पर अल्लाह की रहमत और बरकत बरसती है। इस माह में एक नेकी करने पर सत्तर नेकियों का सवाब मिलता है।
विज्ञापन

नगर के ओम भंडार स्थित खजूर वाली मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इकरार ने जौहर की नमाज के बाद रमजान की फजीलत की। उन्होंने बताया कि यह ऐसा महीना है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों की इबादल से खुश होता है। उन्होंने कहा कि अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें तो सारी खताएं माफ हो जाती हैं। अल्लाह ने रोजा इसलिए फर्ज किया है, ताकि बंदों को दूसरों की भूख और प्यास की तकलीफ का एहसास हो सके। उन्होंने बताया कि रमजान इंसानियत के लिए हमदर्दी रखने की सीख भी देता है। इस माह घर-घर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे कुरान की इबादत करते हैं। यही नहीं रोजा सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। रोजा रखने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। नमाज और तरावी आदि इबादतों से शरीर को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें