फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्मी और उमस से बारिश ने दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन माह में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ समय बाद ही धूप निकलने पर फिर से उमस बढ़ गई। रविवार को भी सुबह से ही जिलेभर में बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से रविवार को दिन भर मौसम खुशनुमा रहा। धान की फसल करने वाले किसानों के भी चेहरे खिले हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
-
दन्नाहार। क्षेत्र में शनिवार दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई है। बारिश से किसानों को राहत महसूस हुई है। बारिश के बाद किसानों ने खेतों में खाद डालना शुरू कर दी है। खेतों में नमी के अभाव में धान के खेतों में किसान खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव नहीं कर पा रहे थे। बारिश से खेतों में हुई नमी से अब खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव के साथ खेतों में तेजी से यूरिया खाद डालने का काम तेज हो जाएगा।
विज्ञापन



बारिश से धान के खेतों में नमी होने से खेतों में खाद डालने का काम शुरू हो गया है। खेतों में पर्याप्त नमी न होने से किसान खाद नहीं डाल पा रहे थे। बारिश धान के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन

रवींद्र भदौरिया, असर गढ़ी


बारिश से धान की फसल को लाभ पहुंचेगा। बारिश न होने से धान के पौधे ठीक से विकास नहीं कर रहे थे। बरसात के पानी से धान के पौधों का ठीक से विकास होगा।
नरेंद्र कुमार, मरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें