फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रेल फाटक बंद, आवाजाही को लंबा चक्कर

Sun, 07 Dec 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भावत रेल फाटक को मरम्मत कार्य के लिए बंद करने के बाद हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मैनपुरी से किशनी मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर भावत की ओर जाने के लिए लोगों करीब तीन किलो मीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आसपास की गलियों से वाहन निकल रहे हैं, इससे क्षेत्रीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग फाटक बंद होने के बाद भी जान जोखिम में डालकर क्रासिंग पार कर रहे हैं। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार फाटक अभी मंगलवार तक बंद रहेगा।भावत चौराहे से किशनी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेल फाटक से रोज हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। यह मार्ग दिन भर वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहता है। विगत शनिवार को रेलवे की ओर से रेल फाटक पर मरम्मत का कार्य करने के लिए इसे बंद कर दिया गया। ऐसे में यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की ओर से भावत चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई, जिससे कोई भी वहां रेल फाटक की ओर न जा पाए।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर का लग रहा चक्कर
रेल फाटक के बंद होने की वजह से किशनी की ओर जाने वाले लोगों को ईसन नदी पुल से होकर दीवानी और यहां से भोजपुर होते हुए भावत तक पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें करीब 3 किलोमीटर अधिक चलना पड़ रहा है।
-
फाटक के आसपास की गलियों में जाम
रेल फाटक बंद होने की वजह से दो पहिया और चार पहिया वाहन आसपास की गलियों से होकर गुजर रहे हैं, इससे गलियों में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं गलियों में रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जान से खेल रहे लोग
रेल फाटक बंद होने के बाद भी लोग क्रॉसिंग को पार कर अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। महिला, बुजुर्ग, बच्चे और बूढ़े पैदल व साइकिल लेकर रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे हैं। वहीं पास में रेलवे के कर्मचारी वेल्डिंग व अन्य कार्य कर रहे हैं। ऐसे में किसी के साथ भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें