मैनपुरी। बेवर के नवीगंज क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर में 15 दिसंबर को विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) कैंप का आयोजन किया जाएगा। निगम के आलाधिकारी कैंप में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं के पंजीकरण करेंगे।
अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि गांव दुर्जनपुर में लगने वाले मेगा कैंप में एक्सईएन बृजेश कुमार और एसडीओ बेवर सुरेंद्र सिंह, जेई जोत हरवीर सिंह कैंप में उपभोक्ताओं का पंजीकरण ओटीएस योजना में कराएंगे। एसई ने अधिकारियों से कहा कि घर-घर जाकर और डुग-डुगी बजवाकर उपभोक्ताओं को मेगा कैंप के बारे में जानकारी दी जाए।
इन गांव के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जेई को कैंप में 200 ओटीएस पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। कैंप से गांव दुर्जनपुर, मुड़ई, टोडरपुर, शिवसिंहपुर, कछपुरा, नरायनपुर, अलीपुर, कल्यानपुर, लक्ष्मणपुर, प्रहलादपुर, चिरावार, आलमपुर, मधपुरी, तिलयानी, नवीगंज, जिनौरा, दौदापुर, पछपुकरा आदि गांव के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
ओटीएस योजना से बकायेदार को मिल रही राहत
कुरावली। सरकार की ओर से बिजली बिल राहत योजना में जिले के नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं के साथ बिजली चोरी के मामले में छूट प्रदान की जा रही है। इसके लिए सभी उपकेंद्रों पर कैंप का आयोजन किया रहा है। एसडीओ पीयूष शुक्ला ने बताया कि ओटीएस योजना 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसमें बकायेदार उपभोक्ता दो हजार रुपये जमा कर अपना पंजीकरण करा सकता है। योजना का पंजीकरण निगम की वेबसाइट, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जन सेवा केंद्र और एप के माध्यम से कराया जा सकता है।