फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसैना में निकला अजगर, मचा हड़कंप

Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना में सोमवार दोपहर एक अजगर के आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने छोटे बच्चों को घरों में कैद कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

गांव पुसैना में दोपहर करीब एक बजे कुछ बच्चे गांव के बाहर खेल रहे थे। तभी एक अजगर को देखकर उनकी चीख निकल गई। बच्चों ने वहां से भागकर परिवारीजनों को जानकारी दी। अजगर आने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने छोटे बच्चों के घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी। एकत्रित हुए ग्रामीण अजगर को ढूंढने के लिए निकल पडे़, गांव से बाहर जाने के रास्ते पर ही अजगर सड़क किनारे झाड़ियों में मिल गया। ग्रामीणों को देखकर अजगर गांव के अंदर घुसने लगा। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग में सूचना दी। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम ने काफी देर खोजबीन के बाद अजगर को पकड़ लिया। टीम उसे साथ लेकर चली गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

गांव पुसैना में दो जगह से अजगर पकडे़ गए हैं जोकि संभवत: ईशन नदी से गांव में भोजन की तलाश में आए हों। एक अजगर की लंबाई करीब आठ फीट और वजन करीब 11 किलो था। वहीं दूसरा अजगर अभी बच्चा था उसका वजन करीब 5.50 किलो और लंबाई पांच फीट थी। दोनों को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके उपाध्याय, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें