फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत: बेड पर मिली विवाहिता की लाश, रात में चाचा को किया था फोन; ये थे श्वेता के आखिरी शब्द

Sat, 21 Nov 2026 01:57 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में सात माह की गर्भवती 20 वर्षीय श्वेता का शव शनिवार सुबह घर में बेड पर मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि श्वेता ने मौत से पहले चाचा को फोन कर ससुराल में मारपीट की जानकारी दी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो और जानकारी देते घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अनियां में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव नगला अनियां निवासी श्वेता (20) पत्नी तेजप्रताप का शव शनिवार सुबह घर में बेड पर पड़ा मिला। सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतका के भाई सचिन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 13 फरवरी को हुई थी और वह करीब सात माह की गर्भवती थी। बीती रात बहन ने अपने चाचा को फोन कर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली। 

मौके पर पहुंचने पर बहन का शव बेड पर पड़ा मिला। पास में साड़ी और कुर्सी रखी हुई थी। आरोप है कि जानकारी लेने पर ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है l पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें