फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन सपा-बसपा ने झोंकी ताकत

Fri, 17 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्रचार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को सपा और बसपा ने रोड शो किया। पार्टी प्रत्याशियों ने इसे सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक सड़कों पर नारेबाजी करते हुए पैदल और वाहनों के काफिले के साथ निकले।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी महाराज सिंह शाक्य ने आगरा रोड स्थित चुनाव कार्यालय से रोड शो का आगाज किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा बसपा ही भयमुक्त शासन दे सकती है। सपा में गुंडा और माफिया की ही सुनी जाती है। जमीनों पर कब्जा करने वाले ही सपा के बड़े नेता होते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। पार्टी का रोड शो आगरा रोड, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, राधारमण रोड, कचहरी रोड, आश्रम रोड, देवी रोड, घंटाघर चौराहा होता हुआ चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुआ। रोड शो में बसपा के जिला अध्यक्ष एसपीएस राणा, रामऔतार एडवोकेट, गोविंद कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य टीटू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव, सतीश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुरावली सतीश यादव, श्रीकृष्ण मौर्य, सतेंद्र जाटव, सिकंदर वारसी, प्रधान मनोज यादव, श्यामवरन शास्त्री, प्रधान सुनील यादव, उमाशंकर पांडेय, आनंद पांडेय, जमालउद्दीन सिद्दीकी आदि शामिल थे।

वही, सपा प्रत्याशी राजकुमार उर्फ राजू यादव ने आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय से रोड शो का आगाज किया। उन्होंने कहा सपा ने प्रदेश के साथ ही जिले में जमकर विकास कराया है। जिले में शिक्षा तथा रोजगार के साधन मुहैया कराए गए हैं। सपा की प्रदेश में दोबारा सरकार बनने के बाद जिले में विकास के और अवसर मुहैया कराए जाएंगे। रोड शो कचहरी रोड, सिटी पोस्ट आफिस, लेनगंज, बड़ा चौराहा, करहल रोड, करहल चौराहा, राधारमण रोड होता हुआ पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुआ। रोड शो में जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, सुखवीर यादव, तोताराम यादव, सूरज सिंह यादव, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, मोहम्मद खालिद, नसीर वारसी, वहाबुद्दीन, सुखवीर यादव, पुलक त्रिपाठी, अतुल तिवारी, संजीव एटम, ब्रहमानंद वर्मा, रमेशचंद्र पांडेय, अनिल अग्रवाल, विकास यादव, नृप चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें