बिजली विभाग ने खोद दी सड़क, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
शहर के घने बाजार में बिजली विभाग की अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम धीमी गति से चलने से व्यापारियों से लेकर आम पब्लिक तक को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। इससे दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
शहर में करहल रोड तथा आगरा रोड पर बिजली विभाग का अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम चल रहा है। काम की गति बहुत धीमी होने के कारण दु़कानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केबलिंग के लिए सड़क की खोदाई की गई है। ग्राहक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर देते हैं जिससे जाम भी लग जाता है। सदर बाजार में कपड़ा दुकानदार अंकुल का कहना है बिजली विभाग को काम में तेजी लानी चाहिए। काम की गति धीमी होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। चाट विक्रेता मीनू का कहना है विभाग ने केबल डालने के लिए सड़क किनारे खोदाई तो कर दी पर काम में तेजी भी आनी चाहिए। मेडिकल स्टोर संचालक दीपक का कहना है सड़क किनारे की गई खोदाई से दुकानदारों के साथ ही आम आदमी को भी परेशानी हो रही है। मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ गुप्ता का कहना है एक सप्ताह से अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए की गई खोदाई से आधा व्यापार भी नहीं रहा है। अधिशासी अभियंता एके पांडेय का कहना है काम तेज गति से चल रहा है। अंडर ग्राउंड केबलिंग के लिए खोदाई से कुछ परेशानी तो होना स्वाभाविक ही है।