फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस ने देने पर स्कूल में बच्चे की पिटाई

Tue, 21 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
फीस ने देने पर स्कूल में बच्चे की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक स्कूल में फीस न देने पर बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे के मुंह में डंडा भी डाल दिया। बच्चों की आप बीती सुनाते वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा है कि बच्चे को पांच दिन पहले ही निकाल दिया गया था। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने एसओ किशनी से मामले की जांच करने को कहा है।  
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र के खरगपुर निवासी केपी चौहान का बेटा आर्यन प्रथम कक्षा में व बेटी आरोही कक्षा तीन में जटपुरा के एसएसकेडी विद्यापीठ में पढ़ते हैं। आरोप है कि पांच माह की फीस न देने पर गत शनिवार को स्कूल के शिक्षक नगेंद्र ने आर्यन पिटाई कर दी और उसके मुंह तक में डंडा डाल दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब बच्चे की आपबीती सुनाते वीडियो वायरल हुआ। इसमें बच्चा बता रहा है कि शिक्षक ने पहले उसे पीटा और फिर उसके मुंह में डंडा घुसा दिया। इससे उसे चोटें आईं। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक से संपर्क नहीं हो सका है। हालांकि प्रबंधक के भतीजे राजा दुबे ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बच्चों की नौ हजार रुपये फीस बाकी थे। कई बार अभिभावक से फीस जमा करने की बात कही थी लेकिन फिर भी फीस जमा नहीं हुई। बच्चों को पांच दिन पूर्व ही घर भेज दिया था। बच्चे स्कूल ही नही आ रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम किशनी अमित कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। एसओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें