फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाली के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी: साधना

Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुशहाली के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी: साधना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में जादूगर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन साधना गुप्ता ने फीता काटकर कर किया। चेयरमैन ने कहा कि यदि जनसंख्या इसी गति से बढ़ती रही तो हमारा देश आबादी के मामले में नंबर एक पर होगा। परिवार की खुशहाली ओर देश के विकास के लिए जनसंख्या का नियंत्रित होना जरूरी है। सीएमओ डा. केके शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक है। यदि ऐसी स्थिति रही तो 2028 तक भारत की जनसंख्या विश्व में सबसे अधिक हो जाएगी।
महिला अस्पताल की सीएमएस डा. निम्मी बेगम ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा खुशहाल परिवार का मंतर दो बच्चों में तीन साल का अंतर थीम निर्धारित किया गया है। साथ ही अस्पताल में नियमित रूप से महिला नसबंदी शिविर भी लगाया जाता है। जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जादूगर दिनेश कौशल भर्तना ने जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों जैसे नियमित टीकाकरण, तंबाकू नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण आदि के स्टाल लगाए गए। इस मौके पर एसीएमओ डा. दलवीर सिंह, डा. रामकिशन, डीटीओ डा. सीएम यादव, डा. नीतू यादव, डा. सपना चौहान, डा. शैलजा, डीपीएम संजीव वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें