फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, करीब 16 लाख की ठगी को दिया अंजाम

Mon, 30 Sep 2024 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 16 लाख की ठगी को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर ठगी करने वालों को उपभोक्ताओं के खाते के संबंध में जानकारी देने वाला एक युवक सोमवार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवक से 15.97 लाख की ऑनलाइन ठगी का है। पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी ललित कुमार ने एक शिकायत दी थी। बताया था कि फेसबुक पर श्रेया वर्मा नाम की एक महिला ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की बात कहते हुए कई गुना मुनाफे का लालच दिया था। 

इसमें फंसकर वह 15.97 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। साइबर सेल इस मामले में दो आरोपी आकाश जयसवाल निवासी सिदागर गाजीपुर और स्वप्निल निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार को साइबर सेल के एसआई अमित सिंह और टीम ने कृष्ण कुमार निवासी अडकस राजस्थान को गिरफ्तार किया। कृष्ण कुमार ठगी करने वालों को उपभोक्ताओं के खाते के संबंध में जानकारी उपलबध कराता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने चालान करने के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें