फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश यादव हत्याकांड: आरोपी भाई और भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला था

Sun, 13 Oct 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

राकेश यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में राकेश को पीट-पीटकर मार डाला गया था। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुछ दिन पहले सगे भाई राकेश यादव की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस ने चालान करने के बाद जेल भेजा है। इन्होंने करहल थाना क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला वृत्यान निवासी राकेश यादव 21 सितंबर को अपने साथी के साथ रानीपुर रोड की ओर जा रहे थे। तभी संपत्ति के विवाद में सगे भाई अरविंद, पवन, ब्रजेश, भतीजे तेजप्रताप, सौरभ निवासी ममसीपुर हाल निवासी घिरोर चौराहा ने उन पर हमला कर दिया था। लाठी डंडा से पीटकर राकेश की हत्या कर दी गई थी। साथी रंजीत पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।

सीओ ने बताया कि रविवार को एक सूचना पर हत्याकांड के आरोपी पवन उर्फ कमलेश और तेज प्रताप को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने टीम के साथ नगला अलाई पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा, सरिया भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें