फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा के 'अबकी बार 400 पार...'  नारे पर विवाद, कवि ने चुनाव आयोग से की शिकायत; IT साल पर चुराने का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भाजपा के 'अबकी बार 400 पार...' नारे पर विवाद खड़ा हो गया है। मैनपुरी के कवि ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। IT साल पर उनकी कविता से ये पंक्तियां चुराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
कवि अबध विहारी मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक कवि ने मुख्य निवार्चन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से भाजपा के 'अबकी बार, 400 पार' नारे पर विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि ये नारा उनकी 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक कविता से चोरी किया गया है। उन्होंने इस नारे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव का है। गांव निवासी कवि अबध बिहारी मिश्रा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायत भेजी है। कहा कि 2019 में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक कविता पोस्ट की थी। इस कविता में उन्होंने लिखा था, 'बिना बताए करते हो, मोदी गड़बड़ हर बार, लेकिन हम गड़बड़ नहीं करेंगे अबकी बार, 370 और 35 मिलकर 405 हुए, हां हुए तो फिर यार, 2024 की संसद में होगी संख्या 400 पार'। 

पोस्ट की प्रति भी संलग्न की

उनका कहना है कि इसी कविता से भाजपा के आईटी सेल ने 400 पार का नारा चुराया है। अब इसे भाजपा और प्रधानमंत्री लगातार दोहरा रहे हैं। उन्होंने इस नारे पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। शिकायत के साथ ही उन्होंने पांच अगस्त 2019 को फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट की प्रति भी संलग्न की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें