फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी पड़ी पाइप लाइन, पानी का हाहाकार

Tue, 03 May 2016 11:27 PM IST
ब्ययूराो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सूखी पड़ी पाइप लाइन, पानी का हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी के साथ पीने के पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। नगर के कई मोहल्लों में पालिका की बिछाई गई पाइप लाइन में पानी नहीं आने से टोटियां सूखी पड़ी हैं, तो कई मोहल्लों में क्षतिग्रस्त लाइन से दूषित पानी आ रहा है। पानी में कीड़े भी नजर आ रहे हैं। इससे लोगों को साफ पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला न्यू अग्रवाल वार्ड नंबर पांच की महरानी झलकारी वाली में वर्षों से पाइन लाइन में पानी नहीं आया। मोहल्ले के रहने वाले पुनीत शर्मा, संजय, राहुल, किरन, संतोष, रिशु आदि ने बताया कि कई बार पालिका के अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं गली में एक ही सरकारी हैंडपंप लगा है। इस हैंडपंप से पानी भरने को लेकर आए दिन लोगों में झड़प होती रहती है। इसी तरह मोहल्ला पुरोहिताना स्थित मंदिर नगरिया चौराहे पर टंकी की पानी में कीड़े आते हैं। कस्बे के आशीष, शांति देवी, दुर्गा, प्रदीप, सुनीता, श्याम, मनोज आदि के मुताबिक पालिका की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नालियों के गंदे पानी के साथ कीड़े आ जाते हैं। कई बार पालिका के अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
वहीं मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर वाली गली में लगे हैंडपंप से भी गंदा पानी निकलता है। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत चेयरमैन और सभासद से की। हैंडपंप रीबोर करने की मांग की गई, फिर भी आज तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। स्थानीय निवासी संजय, पप्पू, हिमांशू, राम, योगेंद्र, ओमप्रकाश आदि डीएम से पानी की समस्या को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने  की शिकायत जहां से मिलती है, वहां टीम भेजकर उसे दुरुस्त कराया जाता है। खराब पड़े हैंडपंपों भी ठीक कराए जा रहे हैं। जिन मोहल्लों में समस्या है, वहां की पाइप लाइन और हैंडपंप जल्द ठीक कराए जाएंगे।  साधना गुप्ता, चेयरमैन मैनपुरी
विज्ञापन

                              
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें