फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सूरज के तेवर से गर्मी से बेहाल हुए लोग

Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए सदर बाजार में छाता लेकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सूरज के तेवर ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। करीब एक हफ्ते में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश से तापमान में कमी आई थी और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन वहीं अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई तक लगातार तापमान बढ़ेगा, जिससे अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं 20 मई से तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने शनिवार से लू चलने के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें