पाइप लाइन टूटने से लैनगंज के लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
नगर लैनगंज के बिजली विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबल डालने के दौरान पालिका के नलकूप की पाइप लाइन टूट गई। इससे वहां हुए गड्ढे में पानी भर गया। वहीं पाइपलाइन में कम पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर में लंबे समय से अंडरग्राउंड केबल डालने का काम चल रहा है। इस दौरान लैनगंज में बिछी पाइनलाइन टूट गई। इससे चलते वहां गड्ढा हो गया और पानी भर गया। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन टूटने के चलते घंटा घर, देवी रोड, सहित कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामकुमार, अमन वर्मा, भगवान सिंह, राकेश कुमार, राजू आदि ने नगर पालिका के कर्मचारियों से पाइप लाइन सही कराने की मांग की है।