फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजाए गए आदर्श मतदान केंद्र

Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजाए गए आदर्श मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज होने वाले मतदान के लिए जिले के 40 मॉडल बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मतदान केंद्रों पर रंगोली बनाने के साथ ही वहां रंग बिरंगे गुब्बारे लगाए गए हैं। मतदाताओं के स्वागत के लिए कुर्सियों के साथ ही पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था कराई गई है। इन बूथों पर मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। नगर के आरसी कन्या इंटर कालेज के मतदान केंद्र तथा भोगांव में नेशनल इंटर कालेज मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी चयनित आदर्श मतदान केंद्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मतदान केंद्र के मुख्य द्वारों पर रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ ही रंगोली भी सजाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा विगत चुनावों में अधिक मतदान वाले मतदान केंद्रों को ही इस बार आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियां, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ ही मतदाताओं के स्वागत के लिए फलों की व्यवस्था कराई गई है। आदर्श मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओं का मतदान कार्मिकों द्वारा आकर्षक फूलों से स्वागत किया जाएगा। देर शाम इन मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें