मतदाता सूची में परिवर्धन, विलोपन और संशोधन के लिए अंतिम दिन जमकर लोग उमड़े। देर शाम तक बीएलओ इसी कार्य में लगे रहे। अंतिम दिन अन्य दिनों की संख्या में अधिक लोग आवेदन जमा करने के लिए उमड़े।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव नजदीक आने के चलते मतदाता सूचियों में संशोधन, विलोपन और परिवर्धन का कार्य चल रहा है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर नौ मई से लेकर 15 मई तक विशेष अभियान चलाया गया था। यह अभियान नगर पालिका और आठों नगर पंचायतों में चलाया गया था। इसके लिए सभी निकायों के 134 वार्डों में लगभग 240 बीएलओ तैनात किए गए थे। नौ मई से चला यह अभियान 15 मई तक चला। अब 19 मई तक उक्त आवेदनों की जांच की जाएगी। साथ ही आपत्तियां भी ली जाएंगी। इस संबंध में एडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्य किया जा रहा है।