फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बाक्सिंग में मथुरा की आशा सिंह ने मारी बाजी

Mon, 15 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
महिला बाक्सिंग में मथुरा की आशा सिंह ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तीन दिवसीय 10वीं अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार शाम समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम और एसपी ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीते 13 मई से पुलिस लाइन में शुरू हुई 10वीं अंतर्जनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बाक्सिंग महिला टीम में 48 किलो भार वर्ग में मथुरा की आशा सिंह प्रथम, सुषमा मैनपुरी द्वितीय, प्रीती कासगंज तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 51 किलो में तान्या ठाकुर कासगंज प्रथम, भूपत मैनपुरी द्वितीय, 54 किलो में सोनिया कासगंज प्रथम, ऋचा हाथरस द्वितीय, भारती मैनपुरी तृतीय, 57 किलो में पूनम फिरोजाबाद प्रथम, गीता अलीगढ़ द्वितीय और 60 किलो में वंदना अलीगढ़ प्रथम और अंजना हाथरस द्वितीय स्थान पर रहीं। शाम को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी यशवंत राव और एसपी राजेश एस ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए बेहद जरूरी है। खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरे उसका लक्ष्य जीत होना चाहिए। साथ ही खेल के सभी नियम कायदे मानना भी एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें