फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, घर से निकलना हुआ दुष्वार

विज्ञापन
फोटो 25 गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में स्थापित ओआरएस काउंटर से ओआरएस का घोल लेते तीमारदार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। नौतपा का पहला दिन ऑरेंज अलर्ट के बीच गुजरा। दोपहर को सूरज आग उगलता महसूस हुआ। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग दोपहर के समय सड़कोंपर सन्नाटा सा पसरा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
पिछले एक पखवाड़े से जिले का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रह रहा है। सोमवार को सुबह बादल दिखे तो लोगों को लगा कि नौतपा का पहला दिन राहत भरा रहेगा। लेकिन आठ बजते-बजते सूर्य देव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप के बीच गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचोली ने लोगों की समस्या को और बढ़ा रही है। शहरी क्षेत्र में 16 से 17 घंटे तो ग्रामीण अंचल में मुश्किल से लोगों को 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। सोमवार को भी दिन में कई जगह आपूर्ति बाधित हुई इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन ने 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अस्पतालों में ओआरएस काउंटर किए गए शुरू
लगातार पड़ रही गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ के निर्देश पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के साथ ही तीमारदारों के लिए भी ओआरएस काउंटर स्थापित कराए गए हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इन ओआरएस काउंटरों पर ओआरएस का घोल निशुल्क दिया जा रहा है।
-
लू से बचाव के उपाय
- प्यास न लगने पर भी रुक-रुक कर पानी पीते रहें।
- ओआरएस , नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत नियमित रूप से सेवन करें।
- धूप से बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
- बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या सूती गमछे का इस्तेमाल करें।
- आहार में पानी से भरपूर फल जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा शामिल करें।
- तला-भुना और बासी खाना खाने से बचें।
- हल्के रंग के, ढीले और पूरी बांह वाले सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिलती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें