फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिवाली और भाईदूज पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
फोटो 8 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली और भाईदूज पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के निरंतर संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। डिपो की सभी बसों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की छोटी-मोटी तकनीकी कमियों को 31 अक्तूबर से पहले दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने फोरमैन को निर्देश दिए हैं कि डिपो की प्रत्येक बस की बारीकी से जांच की जाए। जांच के दौरान सामने आने वाली छोटी-मोटी खामियों को तत्काल दूर कराया जाए, जिससे त्योहार के समय बसों का संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि सभी बसें दुरुस्त रहें और जरूरत के अनुसार उनका संचालन लगातार जारी रखा जा सके।त्योहारी सीजन में दिवाली और भाईदूज पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। ऐसे में बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें