फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल: पेड़ के नीचे चल रही कक्षाएं

Fri, 28 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल: पेड़ के नीचे चल रही कक्षाएं
विज्ञापन

न बिजली न पानी, जर्जर भवन में चल रहा विद्यालय
शौचालय में ग्रामीणों ने भरे कंडे, छात्र परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी।
गर्मी बढ़ते ही पानी की डिमांड बढ़ गई है। वहीं परिषदीय स्कूलों के छात्रों को न तो पानी मिल रहा है और न ही पंखे की हवा मिल रही है। छात्र गर्मी से परेशान हैं। कई ऐसे भी विद्यालय भी जिनके भवन जर्जर हैं। उनके बच्चे बाहर पेड़ के नीचे बैठक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों का हाल बेहाल है। न पीने के लिए पानी मिल रहा है और न ही पंखे की हवा। गर्मी में बैठकर छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभी कई ऐेसे विद्यालय हैं जिनमें आज तक बिजली नहीं लगी है। इसके चलते बिना पंखे के पढ़ाई करनी पड़ रही है। जबकि अधिकारियों का दावा है कि अब कोई विद्यालय बिना बिजली के नहीं हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने जब परिषदीय स्कूलाें का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

शहर के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला शिवलाल का हाल बेहाल है। बिजली का कनेक्शन न होने से छात्र बिना पंखे के पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं स्कूल जाने वाले रास्ते में भी पानी भरा हुआ है। प्रधानाध्यापिका मंजूलता ने बताया कि विद्यालय में 38 छात्र पंजीकृत हैं। बिजली कनेक्शन न होने से शिक्षक और छात्र परेशान हैं। वहीं शौचालय के टैंक भी खराब पड़े हैं।
न्याय पंचायत औंछा स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला नया का बना भवन जगह-जगह से चटक रहा है। वहीं स्कूल में लगा सरकारी हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसके चलते छात्रों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। वहीं शौचालय में दरवाजा न होने से ग्रामीणों ने कंडे भर रखे हैं। प्रधानाध्यापक कौशल किशोर ने बताया कि 12 छात्र और चार छात्राएं पंजीकृत हैं।
बरनाहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय विनायकपुर में बिजली भी नहीं है। साथ ही परिसर में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे छात्रों को गर्मी के मौसम में परेशान होना पड़ता है। जबकि विद्यालय में पंजीकृत 39 छा9 हैं। प्रधानाध्यानक जयवीर सिंह ने बताया कि कई बार हैंडपंप सही कराने को कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बरनाहल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कठौली में भी बिजली कनेक्शन नहीं है। हैंडपंप भी खराब पड़ा है। इतना ही नहीं बाउंड्रीवॉल भी नहीं है। जबकि विद्यालय में 28 छात्र पंजीकृत हैं। बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान सभी स्कूलों से बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश दिए थे। यह कैसे नहीं हुए इसकी जानकारी नहीं है। वहीं हैंडपंप सही कराने को भी कहा है। इसकी जांच कराई जाएगी जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-रामकरन यादव, बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें