फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, आक्रोश

Sun, 08 Mar 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। जानकारी के बाद समाज के लाेगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवीगंज क्षेत्र में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हुआ। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी अंशू यादव, दौदापुर ग्राम प्रधान साहब सिंह, प्रदीप, लालाराम, लाखन सिंह, गुलाब सिंह, सनी आदि ने शिकायत की। आरोप लगाया कि नवीगंज क्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी विवेक ठाकुर और मनीष ने बाबा साहेब का अपमान किया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें