फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: ओपी राजभर का सपा पर निशाना, बोले- पीडीए से पांडेय डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रहे अखिलेश यादव

Wed, 11 Sep 2024 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उपचुनाव से पहले ओपी राजभर मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि अखिलेश यादव पीडीए से पांडेय डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रहे हैं। 
विज्ञापन
मैनपुरी में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले बुधवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव, PDA से पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि पांडेय डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि अखिलेश ने विधानसभा में किसी पिछड़े या दलित को अध्यक्ष नहीं बनाया। बल्कि, पांडेय को अध्यक्ष बनाया। शिवपाल सिंह यादव को भी नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं बलिया के सांसद सनातन पांडेय के आवास पर किसी सामान की डिलीवरी करने गए अनुसूचित जाति के युवक से की गई अभद्रता के संबंध में भी सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि एनडीए ही पिछड़े दलित और सर्व समाज की हितैषी है। कहा कि किसी ने भी आज तक जाति जनगणना नहीं कराई। जबकि, सपा और बसपा समेत सभी दलों की सरकार रही। अगर कोई सरकार जाति जनगणना कर सकती है तो वह एनडीए ही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के मामले में कहा कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। मदरसों को बंद करने को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें