फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अस्थमा मरीजों की नहीं कम हो रहीं दिक्कतें, एक और ने तोड़ा दम; हालत बिगड़ने पर दो मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 18 Feb 2024 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में अस्थमा मरीजों की दिक्कतें नहीं कम हो रहीं हैं। यहां एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
अस्थमा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को भी एक मरीज ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। सात मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। एक मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी 76 वर्षीय छत्रपाल सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

छह बच्चों को भी सांस लेने में दिक्कत

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को सात अन्य मरीजों को अस्थमा की दिक्कत के चलते गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दो मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। छह बच्चे भी सांस लेने में दिक्कत के चलते उपचार के लिए पहुंचे। इन सभी को नेबुलाइज कराया गया। सीएसएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि छत्रपाल सिंह को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें