फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वृद्धा का रोका अंतिम संस्कार, विवाद पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 15 Jan 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 9 राजस्व अभिलेखों से जांच करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। वृद्धा की मंगलवार को मृत्यु हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए मरघट पहुंचे। एक पक्ष ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। जानकारी होने पर एसडीएम पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष से बात की। बाद में परिजन ने खुद के खेत में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला पुनू में अवनीश कुमार निवासी मंगली की सात बीघा जमीन है। उसका आरोप है कि यह जमीन मौके पर पूरी नहीं है। कई बार पीड़ित ने पैमाइश के लिए डीएम, एडीएम के साथ एसडीएम को शिकायती पत्र दिया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार शाम को पचावर गांव की ओमवती (68) की मृत्यु हो गई। परिजन बुधवार को अंतिम संस्कार करने पहुंचे। अवनीश कुमार के खेत में गड्ढा खोदना शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर पहुंचे अवनीश ने अपना खेत होने का दावा किया। वृद्धा के परिजन मरघट होने की बात कहकर अड़ गए। कहा कि वर्षों से गांव के लोगों का यहीं अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उसके वाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, तो एसडीएम प्रसून कश्यप, तहसीलदार कमलेश कुमार, कानूनगो दयाकिशन, लेखपाल विजय कुमार, राहुल कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल आदित्य चौहान के साथ मौके पर पहुंचे। कागजों को देखा तो पता चला कि कागजों में कोई मरघट नहीं है। इसके बाद परिजन ने अपने खेत में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें