फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गैस कंपनी के पाइप में लगी आग

Thu, 15 Jan 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 22 गैस पाइप में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम घरेलू गैस लाइन के स्टोर में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का पाइप जल गया। आधे घंटे तक लगी आग को दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में एचपी कंपनी की ओर से घरेलू गैस लाइन डालने का काम किया जा रहा है। संसारपुर मोड़ पर कंपनी के खाली प्लॉट में पाइप रखा हुआ है। बुधवार शाम को यहां किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण लपटें उठती देख लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के ठेकेदार अभिषेक तिवारी ने बताया कि पाइप के पास कूड़ा रखा हुआ था। कूड़े में किसी ने आग लगाई है और उसकी वजह से पाइप में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें