फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदियों से की पूछताछ

Thu, 19 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण में अधिकारियों को सब कुछ सामान्य मिला। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे तक चली गहन जांच में अधिकारियों को अवैध सामान या मोबाइल नहीं मिला। अधिकारियों ने बंदियों से एक-एक कर जानकारी ली। जिला जज और प्रभारी डीएम ने कहा कि कानूनी मदद के लिए पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला जज उमेश चंद्र त्रिपाठी, सीजेएम जयतेंद्र कुमार, प्रभारी डीएम डा. चंद्रभूषण, एसपी श्रीकांत सिंह निरीक्षण के लिए जिला कारागार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर बैरक, भंडार, रसोई, अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया।


कारागार के भंडार में पहुंच कर अधिकारियों ने भोजन सहित अन्य जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। कारागार में निरुद्ध 842 बंदियों में से किसी भी बंदी द्वारा बीमारी की शिकायत न किए जाने तथा बेहतर भोजन मिलने की बात कहने पर जेल प्रशासन की तारीफ की।
विज्ञापन


जिला जज ने बंदियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी बंदी को कानूनी सहायता की जरूरत है तो वह जेल अधीक्षक से पत्र अग्रसारित कराकर भेजें। उन्हें तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, जेलर एसके मिश्रा आदि मौजूद थे। अधिकारियों ने जेल की साफ सफाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें