डाक्टर बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि प्राचार्य डाक्टर रामबाबू वर्मा रहे। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। साथ ही विजयी आए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में लंबी कूद प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम, प्रवेंद्र सिंह द्वितीय और नितिन कुमार तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सुधीर कुमार प्रथम, ऋषभ देव द्वितीय और जितेंद्र सिंह जादौन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जैवलिंग थ्रो में नितिन कुमार ने प्रथम, विजय प्रताप सिंह ने द्वितीय और सागर चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ऊंची कूद में विजय प्रताप सिंह ने प्रथम, अभिषेक कुमार ने द्वितीय और प्रवेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान पाया।
वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिवानी चौहान प्रथम, जूली शाक्य द्वितीय रही। बैडमिंटन में विशुन दयाल प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, बालीवॉल टीम में विजेता सुधीर कुमार, उपविजेता पवन राजपूत रहे। क्रीड़ा प्रभारी डाक्टर दिग्विजय नरायन ने छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विजयी आए प्रतिभागियों को मैडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाक्टर लोकेश कुमार, डाक्टर एसपी सिंह, डाक्टर एसपी सिंह, डाक्टर वेदप्रकाश सिंह, डाक्टर दीपांकर सिंह, डाक्टर उदयप्रताप सिंह, डाक्टर संदीप कुमार, डाक्टर रेखा सुमन आदि मौजूद थे।