फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेजी से बढ़ रहा बुखार का प्रकोप... जिला अस्पताल में 29 मरीज किए गए भर्ती; ओपीडी में पहुंचे 1045

Sat, 07 Sep 2024 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में 29 मरीज भर्ती किए गए। ओपीडी में 1045 रोगी पहुंचे। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को अस्पताल में बुखार से पीड़ित 29 मरीज भर्ती कराए गए। सांस लेने में दिक्कत के चलते सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 1045 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार से पीड़ित 29 मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सांस लेने में दिक्कत के चलते सात मरीज मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। 

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जे.जे राम का कहना था वर्तमान में वायरल के मरीजों की संख्या अधिक है। लोक उमस और गर्मी के कारण वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बुखार आने पर लापरवाही न करें तुरंत उपचार लें। तीन दिन तक लगातार बुखार आने पर जांच अवश्य कराएं। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार को 95 मरीजों की जांच कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें