फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 स्कूलों को मान्यता समाप्ति का नोटिस

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के 45 मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की मान्यता अगले तीन दिन में समाप्त हो सकती है। इसका कारण उक्त विद्यालयों का शैक्षिक सूचना प्रणाली के तहत प्रपत्र न भरना है। उल्लेखनीय है कि जिले भर के मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उक्त प्रणाली के तहत प्रपत्र भरकर बीएसए कार्यालय में जमा करने थे। उक्त स्कूलों ने यह प्रपत्र अभी तक नहीं भरे हैं। इसके चलते बीएसए ने तीन दिन का समय देते हुए 45 स्कूलों को मान्यता समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के तहत सभी परिषदीय स्कूलों से प्रपत्र भरवाएं गए हैं। इन प्रपत्रों में बच्चों की संख्या, यूनिफार्म, छात्रवृत्ति, फर्नीचर की जानकारी अंकित की जाती है। इसी के आधार पर विद्यालय का बजट बनता है। यह प्रपत्र भरकर शासन को भेजे जाते हैं। विभाग द्वारा प्रपत्र भरवाने का प्रशिक्षण भी प्रधानाध्यापकों को दिया जा चुका है। साथ ही प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 20 दिसंबर को ही प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। बाद में जिन विद्यालयों ने प्रपत्र जमा नहीं किए थे उनके लिए तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई थी। उसके बाद भी अभी तक 45 विद्यालयों ने प्रपत्र जमा किए हैं।
जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के इंचार्ज राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिले में मान्यता प्राप्त 45 विद्यालयों ने प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त स्कूलों को मान्यता समाप्ति का नोटिस जारी किया है। यदि यह स्कूल तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो इनकी मान्यता स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा प्रत्येक दशा में विद्यालय जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों ने जमा नहीं किए प्रपत्र
ब्लाक  का नाम     शेष विद्यालयों की संख्या
मैनपुरी        -         02
सुल्तानगंज    -        08
बेवर        -           05
किशनी     -           09
जागीर        -          08
बरनाहल    -          01
नगरक्षेत्र    -           12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें