फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म का मामला: एसआईटी ने सुल्तानपुर से बुलवाए छात्रा के माता-पिता, की पूछताछ

Mon, 20 Sep 2021 12:07 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उच्च न्यायालय ने नवोदय छात्र की कथित मौत के मामले में जांच के लिए आदेश दिए थे। साथ ही परिजनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए थे। ऐसे में परिजनों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय में क्राइम सीन देखने के बाद एसआईटी ने छात्रा के माता-पिता से संपर्क स्थापित किया। रविवार को उन्हें सुल्तानपुर से मैनपुरी लाया गया। पुलिस की गाड़ी से ही सुरक्षा के बीच उन्हें यहां तक पहुंचाया गया। यहां कैंप कार्यालय पर एसआईटी ने उनसे लंबी पूछताछ की। 

विज्ञापन


छात्रा की मौत के कुछ महीनों बाद माता-पिता सुल्तानपुर चले गए थे। यहां छात्रा के पिता एक पाइप फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उन्हें वहीं उच्च न्यायालय द्वारा दोबारा एसआईटी गठित किए जाने की जानकारी मिली। शनिवार को एसआईटी ने मैनपुरी पहुंचकर मात-पिता के बारे में जानकारी जुटाई थी। जानकारी पर उन्हें तत्काल मैनपुरी लाने के आदेश दिए थे। इसी के तहत रविवार को सुबह सुल्तानपुर पुलिस माता-पिता को लेकर लखनऊ पहुंची। यहां से लखनऊ पुलिस उन्हें सुरक्षा के बीच रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब मैनपुरी लेकर पहुंची। 

पुलिस उन्हें सीधा ट्रांजिस्ट हॉस्टल स्थित एसआईटी कैंप कार्यालय लाई। यहां एडीजी भानु भास्कर ने उनसे छात्रा के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने बारीकी से छात्रा और उसके दोस्तों के बारे में जानकारी की। देर शाम तक एसआईटी के सदस्यों ने बारी-बारी से परिजनों से घंटों पूछताछ की। इस दौरान किसी को भी कैंप कार्यालय में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें फोन पर भी किसी से बात नहीं करने दी गई। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिए थे सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश 
उच्च न्यायालय ने नवोदय छात्र की कथित मौत के मामले में जांच के लिए आदेश दिए थे। साथ ही परिजनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए थे। ऐसे में परिजनों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। हर समय वे अब पुलिस की सुरक्षा के बीच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें