फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचीं सांसद डिंपल: अखिलेश को सीबीआई के समन पर बोलीं- सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी

Thu, 29 Feb 2024 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचीं सांसद डिंपल ने अखिलेश को सीबीआई के समन पर कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा गठबंधन की ताकत को महसूस कर रही है।
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल ने भाजपा को निशाने पर लिया... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बृहस्पतिवार को पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि गठबंधन की ताकत भाजपा महसूस कर रही है। इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी सीबीआई का नोटिस भेजा गया है।  राज्यसभा चुनाव में सपा के विधायकों में सेंधमारी को लेकर भी डिंपल ने भाजपा को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव के चलते दूसरी पार्टी के नेताओं और विधायकों को पैकेज दे रही है। किसी भी तरह वह उन्हें तोड़ना चाहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से रुष्ट है। इसलिए आने वाले चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे आएंगे। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को गठबंधन की शक्ति का अहसास है और भाजपा की तैयारी अधूरी है। यही कारण है कि भाजपा सरकारी जांच एजेंसी सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



बेरोजगारी और किसान आंदोलन को लेकर भी सांसद ने भाजपा को विफल बताया। कहा कि चुनाव नजदीक है वे अपने क्षेत्र में अपने लोगों के बीच हैं और बनी रहेंगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य, महासचिव रामनरायण बाथम आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें