फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार वर्षीय बेटे के सामने हैवानियत...तमंचे के बल पर मां से दरिंदगी, रोते हुए मासूम को देखकर भी नहीं आया तरस

Mon, 21 Apr 2025 08:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना  सामने आई। चाल के बेटे के सामने महिला से दुष्कर्म किया गया। मुंह खोलने पर बेटे और पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला से परिचित ने ही हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने चार साल के बेटे के सामने ही तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे को गोली मारने की धमकी दी। औंछा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

पीड़िता के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पति ने गांव उसनीधा के रहने वाले रामजी से 20 हजार रुपये उधार मांगे थे। 17 अप्रैल की दोपहर वह बाल कटवाने के लिए अपने पुत्र को मोहकमपुर लेकर गई थी। वहां से वापस लौटते समय नहर पुल के पास रामजी मिल गया। उसने पति की ओर से मांगे 20 हजार रुपये देने का प्रलोभन देकर बाइक पर बैठने को कहा। उसकी बातों में आकर बच्चे सहित वह बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी उसे पुरानी पीएसी कोठी के पास ले गया। 

ये भी पढ़ें-UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल

रास्ता गलत होने की रामजी से बात कही तो आरोपी ने बाइक रोक ली और मां-बेटे पर तमंचा तान दिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर बेटे के सामने तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बेटा पास खड़ा होकर रोने लगा मगर आरोपी का दिल नहीं पसीजा। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।


 

बेटे और पति की जान की खातिर साधे रही चुप्पी
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की दलित महिला से हुई दुष्कर्म की वारदात में पुलिस को महिला के बयानों से दिल झकझोर देने वाली कहानी भी पता लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 17 अप्रैल को दुष्कर्म की वारदात हुई। वारदात के बाद वह किसी प्रकार अपने बेटे को सीने से लगाते हुए घर पहुंच गई। कई बार पति को इस वारदात के बारे में बताने की सोची। मगर, आरोपी की धमकी के कारण वह चुप्पी साधे रही।

ये भी पढ़ें- UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गला घोंटकर मारा...अपमान का बदला लेने के लिए पहले की चोरी, फिर मिला बेजुबान का शव

विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर पुलिस या पति से शिकायत की तो वह उसके बेटे और पति की हत्या कर देगा। इसके चलते वह चुप्पी साधे रही। मगर, आरोपी के हौसले इस चुप्पी के कारण बढ़ने लगे। वह फोन कर फिर से मिलने की कहने लगा। बार-बार फोन पर परेशान करने लगा। तंग आकर पति को पूरा घटनाक्रम बताया। पति ने कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए साहस दिया और हर हाल में साथ निभाने का वादा किया। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर औंछा अनुज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें