फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में हार देख बौखला गए हैं मोदी और अमित:लुईस

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिहार के चुनावों में कांग्रेस गठबंधन आगे है। अपनी हार देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बौखला गए हैं। इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मोदी का अपने नेताओं पर नियंत्रण नहीं है। यह कहना है पार्टी की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद का। उन्होंने सपा सरकार पर  भी निशाना साधा। वह यहां निजी कार्यक्रम में भाग लेने आईं थी।
विज्ञापन

 कांग्रेस नेता ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कहा कि सपा राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी खराब है। विशेषकर एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद की। उन्होंने कहा कि एटा और फर्रुखाबाद की सड़कें काफी खराब हैं। यहां पर सड़कों पर डाबर तलाशने भी नहीं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत की छवि पिछले कुछ महीनों में काफी खराब हुई है। विदेशी अखबारों में देश की खबरें देख खराब लगता है। यूपी के नेताओं की बुराई करते हुए कहा कि वे अधिकारियों से बुरा व्यवहार करते हैं। इसके बाद भी सपा का आलाकमान कुछ नहीं करता है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतिश का डीएनए खराब हो गया है। जब तक वह भाजपा में थे सही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें