फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के विवाद में फायरिंग, सात घायल

Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मोबाइल के विवाद में फायरिंग, सात घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिरौलिया में गुरुवार की सुबह मोबाइल चोरी के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग हुई। तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गांव के ही चार अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव सिरौलिया निवासी सुनील दुबे का मोबाइल दो माह पूर्व चोरी हो गया था। बुधवार की शाम कुछ युवकों ने सुनील को बताया कि उसका मोबाइल गांव के अंशुल यादव के पास है जिसे लेकर देर शाम दोनों में कहासुनी हो गई। गुरुवार की सुबह सुनील ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में मिले अंशुल से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। जानकारी पाकर दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गए। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई।
आरोप है कि अंशुल पक्ष की ओर से की गई फायरिंग से सुनील, उसका भाई संदीप, प्रबल छर्रे लगने से घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकोें ने प्रबल को आगरा रेफर कर दिया है। सुनील ने गांव के रामप्रकाश यादव, संजय यादव, अंशुल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं फायरिंग की चपेट में आने से गांव के साहब सिंह, श्याम सिंह, सतीश सहित एक महिला भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें