भोगांव तहसील में सपाइयों ने प्रदर्शन करके धरना दिया। पूर्व राज्य मंत्री आलोक शाक्य ने कहा भाजपा हर वर्ग की विरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। तोसीफ खान, सौरभ यादव, तोताराम यादव, अकबर कुरैशी, रामशरण यादव, ओमशरण यादव, संजय यादव, अजय यादव मौजूद रहे।
कुरावली तहसील में दिए गए धरने में विधायक सदर राजू यादव ने कहा प्रदेश में आपातकाल जैसा माहौल पैदा हो गया है। महिलाओं संबंधी अपराध बढ़ते जा रहे हैं। शासन, प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। एसडीएम शिवप्रसाद को ज्ञापन दिया गया। रामलड़ैते गुप्ता, रनछोहन सिंह यादव, रूपकिशोर, रिजवान कुरैशी, अमृता गुप्ता, योगेंद्र यादव, रवि गुप्ता, राजू पाटिल, अंसार हुसैन, राजेश जैन, अमित वाल्मीकि, राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
करहल तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी अरविंद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करके धरना दिया। ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव, पूर्व प्रधान ब्रजमोहन यादव, बरनाहल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव ,बंटू यादव, उमेश यादव , मिलाप सिह, रवी यादव, राजेश पांडेय मौजूद रहे।