फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से भूखी किशोरी ने छोड़ा घर, ट्विटर पर मिली जानकारी तो गांव पहुंचे अफसर

Fri, 07 Sep 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
किशोरी से जानकारी लेते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में दो दिन से भूखी किशोरी गुरुवार को घर से भाग गई। ग्रामीणों ने उसको दिल्ली जा रही बस से उतारकर पुलिस चौकी कुसमरा पहुंचा दिया। शुक्रवार को एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन

 
घटनाक्रम को शुक्रवार को गांव के ही एक युवक ने ट्वीट कर दिया। मामला आने के बाद एडीएम बी राम के निर्देश पर एसडीएम अशोक प्रताप, कानूनगो मयंक गोयल, पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह राजपूत, लेखपाल प्रशांत शुक्रवार को सायपुर निवासी सतेंद्र के घर पहुंचे। 

सतेंद्र ने बताया कि उसने इस माह कोटे से राशन लिया था जो समाप्त हो गया। उसके बाद पूर्व प्रधान अमित चौहान ने खाने के लिए आटा दिया था। अब उसके पास राशन तक नहीं है। इससे घर में खाना नहीं बना था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शराब पीने के आदी हैं पिता

किशोरी स्वेता ने बताया कि पिता के क्लेश करने के चलते वो दो दिन तक भूखी रही। बाद में उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया। उसने पिता को शराब न पीने की सलाह दी, लेकिन वो नहीं मानते हैं। वो दिल्ली अपनी बहन के घर जा रही थी। 
 
परिवार की माली हालत को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही राशन डीलर को बुलाकर 25 किलो गेहूं सतेंद्र को दिलवाया। एसडीएम ने बताया कि सतेंद्र शराब पीने का आदी है। पिता के द्वारा की गई मारपीट के बाद किशोरी घर से चली गई थी। 

एसडीएम ने सतेंद्र का आवास भी देखा। दो कमरों में एक कमरा पूरी तरह टूटा है। दूसरे कमरे की आधी छत गिरी हुई है। एसडीएम ने सतेंद्र को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तत्काल आवास दिलाने को कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें