फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नाबालिग की शादी रुकवाई, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मंगलवार को बाल विवाह की सूचना पर कुर्रा क्षेत्र में नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। परिजन को होने तक शादी न करने की हिदायत दी गई। किशोरी को परिजन के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग की शादी करहल स्थित एक मैरिज होम में करने की तैयारी हो रही थी। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने किशोरी शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड देखे। जांच में किशोरी की उम्र 14 वर्ष निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी। मंगलवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। किशोरी के परिजन को हिदायत दी कि बालिग होने पर ही विवाह करें। एक लाख रुपये का बांड और शपथ पत्र लिया गया जिसके बाद किशोरी को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें