फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अयोध्या ही नहीं... यहां भी नाबालिग से दरिंदगी उजागर, पीड़िता ने बयां किया सामूहिक हैवानियत का दर्द

Tue, 06 Aug 2024 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अयोध्या के बाद मैनपुरी जिले में भी नाबालिग से दरिंदगी की घटना उजागर हुई है। पीड़िता ने कोर्ट में सामूहिक हैवानियत का दर्द बयां किया। इसके बाद मामले में धाराएं बढ़ा दी गई हैं। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नाबालिग ने न्यायालय में अपना दर्द बयां किया। दर्ज कराए गए बयान में उसने बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी किशोरी कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने पुत्री को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि पुत्री खेत से तरबूज लेने गई थी। 

इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढ निकाला। पुलिस ने न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए तो उसने बताया कि भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी सचिन और गांव गिंगौरा निवासी रोहित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
 
विज्ञापन

बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा तरमीम की। मंगलवार को सचिन और रोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें