फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूध बांटकर घर लाैट रहे दूधिया को मारी गोली, रंजिशन की वारदात; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 11:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घायल विजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बिजेंद्र के परिजन ने रंजिश के चलते हमला किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी से कुरावली जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात दूध बांट कर घर लौट रहे दूधिया को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। परिजन घटना के पीछे रंजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी 42 वर्षीय बिजेंद्र सिंह यादव दूध बिक्री करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे वह दूध बांट कर लौट रहे थे, तभी गांव अंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के करीब एक पूर्व प्रधान उसके बेटे और 5-6 साथियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली बिजेंद्र के सिर के पास लगी, वह लहूलुहान होकर गिर गए। 

गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। घायल विजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बिजेंद्र के परिजन ने रंजिश के चलते हमला किए जाने की जानकारी दी, कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जल्द ही पुलिस हमला करने वालों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें