फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला आयोजन में रहे पुख्ता व्यवस्था

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी लोकेश एम ने श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सचिव प्रदर्शनी से कहा कि प्रदर्शनी की ख्याति को ध्यान में रखकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं। मंदिर में नवदुर्गा के दौरान बड़ी तादात में नेजे चढ़ाए जाते हैं। इस कारण मंदिर प्रांगण में भीड़ एकत्र होती है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि वह मेले के दोनों मुख्य द्वारों, मंदिर प्रांगण के अंदर उपजिला मजिस्ट्रेट के साथ सीओ की तैनाती करें। आसपास महिला कांस्टेबलों की भी तैनाती की जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लेखपालों की ड्यूटी लगाकर सुनिश्चित कराई जाए कि मेले में लगी प्रत्येक दुकान पर कम से कम दो बाल्टी पानी हर समय उपलब्ध रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मेला परिसर में कई स्थानों पर पानी से भरे ड्रम रखवाएं। मेला परिसर में दो फायरब्रिगेड की गाड़ियां 24 घंटे मुहैया रहें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर गजेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपाल, मेला इंचार्ज जय नारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें