सुभाष की मौत के बाद विलाप करती पत्नी और उसकी पुत्री।
थाना बिछवां के गांव लहरा निवासी एक विवाहिता की शनिवार की शाम जली हालत में सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को मायके वालों की मौजूदगी में ससुरालीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
गांव लहरा निवासी राहुल चतुर्वेदी की शादी दो साल पहले ज्योति पुत्री हरनारायन निवासी सराय थाना दरियावगंज कासगंज के साथ हुई थी। ज्योति के एक नौ माह की पुत्री है। साथ ही वह दो माह की गर्भवती भी थी। शनिवार की दोपहर उसको जली हालत में ससुरालीजनों ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद ससुरालीजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी लहरा पहुंच गए। रविवार की सुबह गांव के बाहर मायके वालों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार ससुरालीजनों ने कर दिया।
ज्योति के भाई रमन का आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। तीन दिन पहले जब वह मायके से अपनी बहन को लेकर ससुराल आया तब भी राहुल ने उसके साथ मारपीट की थी। ज्योति की शिकायत पर उसने राहुल को समझाया था। राहुल ने परिवारीजनोें की मदद से ज्योति को मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार दिया है। थानाध्यक्ष बिछवां का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।