रामपुर में सोमवार को जिला अस्पताल में एक बेड पर भर्ती दो-दो मरीज।
देवी रोड स्थित मोहल्ला बागवान और भरतवाल में संक्रामक रोग फैलने की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम को यहां वायरल फीवर से पीड़ित रेागी मिले।
सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी अरोरा के नेतृत्व में पूरी टीम मोहल्ला बागवान और भरतवाल पहुंची। यहां मरीजों का परीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने कुल 62 मरीज देखें। जिन्हें बुखार था। इनमें से 15 मरीजों की मलेरिया की आशंका के चलते स्लाइड तैयार कराईं। सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। मोहल्ले के लोगाें ने बताया कि यहां प्रत्येक घर में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित रोगी हैं। प्रभारी मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह बताया कि मोहल्ले की स्थिति सामान्य है। जिन लोगों का उनके द्वारा परीक्षण किया गया वह वायरल फीवर से पीड़ित हैं। डेंगू और मलेरिया से पीड़ित कोई मरीज नहीं है। 15 मरीजों की स्लाइड तैयार कराई है। टीम में अजय गुप्ता, अरविंद यादव आदि शामिल थे।
दो अभी भी उपचाराधीन
मलिक मील कालोनी के पांच लोग डेंगू की चपेट में थे। इनमें से तीन की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। जबकि दो लोग अभी भी आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। मोहल्ला निवासी वदन सिंह यादव, डा. मनोज यादव, समर्थ, शिवानी, अमन, कमलेश में डेंगू के लक्षण मिले थे। शिवानी, वदम सिंह तथा समर्थ की सोमवार को अस्पताल से छुट्टी हो गई। मनोज यादव व अमन का अभी भी उपचार चल रहा है।