राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय इंटर कालेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय त्रिवेदी ने किया।
गुरुवार को प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में विद्यालय के प्रशांत ने प्रथम, शिवम सिंह ने द्वितीय, मानवेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ग्राम धुरा निवासी वीरेंद्र सिंह ने प्रथम, विद्यालय के अंकित, विपिन ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में ग्राम धुरा निवासी वीरेंद्र सिंह ने प्रथम, विद्यालय के सचिन कांत, सत्यवीर ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में विद्यालय की टीम के कप्तान पवन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबाल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम, तस्करी फेंक में ग्राम चिर्रा निवासी दीपक सिंह ने प्रथम, छात्र गौरव, अकिंत ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में ग्राम चिर्रा निवासी गौरव यादव, ग्राम धुरा निवासी वीरेंद्र सिंह सामंत, नकुल, विकास, रवि कुमार ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान पाया। वेटलिफ्टिंग में विद्यालय के अध्यापक प्रमोद कुमार अवस्थी एवं दीपक ने 65 किलो में प्रथम, राजीव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका कौशलेंद्र प्रताप सिंह, वीरी सिंह, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, बलवीर सिंह यादव ने निभाई।