निर्वतमानजिला पंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर का कार्यकाल 13 जनवरी बुधवार को समाप्त हो
गया। इसके बाद विदाई समारोह कर पंचायत कार्यालय पर समर्थकाें एवं पंचायत
सदस्यों ने उन्हें विदाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। विदाई
समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर का स्वागत किया गया। इस
मौके पर उन्होंने कहा की पद पर रहते हुए उन्होंने काम के साथ हमेशा न्याय
किया। उन्हें भरोसा है कि नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपना कार्य
पूरी निष्ठा के साथ करेंगी। विदाई समारोह के मौके पर योगेश कुमार, सुनील
यादव, सुखवीर सिंह, मनीष, सर्वेश कुमार, भरत यादव आदि लोग मौजूद रहे।