फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में उदय ने मारी बाजी

Mon, 02 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डाक्टर किरन सौजिया एकेडमी में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में एकेडमी के छात्र उदय राठौर को पहला स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि 2015-16 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेंटिंग प्रतियोगिता कराई थी। इसमें किरन सौजिया एकेडमी के कक्षा नौ के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से छात्र उदय राठौर पुत्र शैलेष सिंह ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। इसके चलते प्रबंध निदेशक अशोक यादव ने मंत्रालय से मिले प्रशस्ति-पत्र को छात्र उदय राठौर को प्रदान किया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

प्रबंध निदेशक ने कहा कि आज छात्र उदय ने अपने नाम के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। प्रधानाचार्य देवकी नंदन खारिया ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ अन्य कई हुनरोें से ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए विद्यालय में आर्ट एवं पेंटिंग की विशेष शिक्षा दी जाती है। 
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष डा. किरन सौजिया, रेखा राउत, विश्वनाथ, कालाधरन, कृष्ण अवतार मिश्र, प्रदीप यादव, गीता चौहान, सरिता सक्सेना, उपासना चौहान, ऊषा पाठक, रैना चौहान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें