फोटो10 बड़ी नगरिया स्थित घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
मैनपुरी। शहर की बड़ी नगरिया स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोर करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी नगरिया निवासी दीपक कुमार जागीर ब्लॉक के सुगांव में सफाई कर्मी हैं। वह ब्लॉक परिसर में ही पत्नी बच्चों के साथ रह रहे हैं। शहर के बड़ी नगरिया स्थित मकान में मां राज कुमारी और बहन रह रहे हैं। 15 जनवरी को मां घर में ताला लगाकर उनके पास आ गई थी। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों से करीब पांच लाख रुपये के जेवर, 50 हजार रुपये की नकदी आदि चोरी की वारदात अंजाम दी। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो दीपक को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। एक सीसीटीवी में तीन चोर घर से चोरी कर निकलते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।