फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सिरसागंज चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव टकइया निवासी ह्देश कुमार शुक्रवार दोपहर को जनपद इटावा के जसवंत नगर से किराये पर ऑटो कर सामान लादकर घर आ रहा था। ऑटो जसवंत नगर निवासी 33 वर्षीय राम निवास चला रहे थे। शाम के समय ऑटो जब थाना क्षेत्र में सिरसागंज चौराहे पर पहुंचा, तभी सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो मार्ग पर पलट गया। हादसे मेें चालक रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ह्देश और बाइक चला रहा प्रदीप कुमार निवासी नगला रामदयाल थाना सैफई इटावा घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें