किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने के बाद खेत पर आ गई। वहां से प्रेमी के साथ चली गई। काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश किया, मगर पता नहीं लग सका।
पिता ने युवती की हर संभावित जगह पर तलाश कर ली, मगर बेटी कहीं नहीं मिली। आखिरकार पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि 18 अप्रैल की देर रात बेटी घर से शौच के लिए खेत पर जाने की बात कह कर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब युवती घर वापस नहीं आई तो परिजन चिंतित होकर तलाश करने लगे। मगर सुबह हो गई कुछ पता नहीं लगा। घर आकर देखा तो अलमारी में रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी हो गए थे। पिता ने बताया कि रघुराज निवासी इंदरगढ कन्नौज गांव की रहने वाली एक युवती की मदद से पुत्री को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के जांच व तलाश शुरू कर दी है।